फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में खुदकुशी परिवार सदमे में

Thu, 16 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ठूठीबारी क्षेत्र के रहने वाले युवक का सऊदी अरब में पंखे पर लटकता शव मिला, मौत की खबर सुन रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी।  परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए कोतवाली क्षेत्र के एक युवक सऊदी कमाने के लिए गया था। उसका शव सऊदी उसी के रूम में लगे पंखे से लटकता हुआ मिला। दो दिन बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।  लोगों का कहना थाकि ठूठीबारी टोला धरमौली निवासी राजन खरवार 29 नवंबर को सऊदी कमाने के लिए गया था। 
विज्ञापन


जहां 11 फरवरी को उसका शव उसके ही कमरे में लगे पंखे से लटकता हुआ मिला। धीरे-धीरे खबर सऊदी में आग की तरह फैल गई। आसपास काम कर रहे भारतीय क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मंगलवार की शाम फोन कर राजन खरवार के परिजनों को जानकारी दी। धरमौली निवासी राजन खरवार लालचन खरवार का बड़ा लड़का था। उसकी शादी 2010 में सिसवां के चौमुखवां नौका टोला की ममता से हुई थी। इसके दो पुत्र अनूप(5), अनुज(4) हैं। राजन की मौत की खबर सुन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें