भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर टीईटी सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में पहले चरण में 715 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। पीजी कॉलेज में एक महिला अभ्यर्थी मोबाइल के साथ पकड़ी गई। उसे रस्टीकेट कर दिया गया।
मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से टीईटी जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। गहन चेकिंग के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। नगर में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। यहां 900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सुबह की पाली में 110 अभ्यर्थी व शाम की पाली में 115 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव व एसपी भारत सिंह ने निरीक्षण किया।
केंद्र व्यवस्थापक व प्रॉचार्य डॉ. आरके मिश्र की मौजूदगी में पर्यवेक्षक दीपक पांडेय व केएन कपूर ने महिला अभ्यर्थी लक्ष्मी को मोबाइल से किसी से सवाल पूछते पकड़ा और रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में डा.महेश मणि, डा.प्रेम चंद्र पटेल, डा.घनश्याम शर्मा, डा.रीना सिंह, डा.शांति शरण मिश्र, राजीव द्विवेदी व श्रवण पटेल की प्रमुख भूमिका रही।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार सेठ आनंदराम जयपुरिया व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में टीईटी के 100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा के दौरान एसडीएम जयचंद पांडेय, सीओ त्रिलोकी नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार सतीश कुमार व एसओ डीके शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।