फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध पर निर्माण रोका

Thu, 05 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
भैया फरेंदा-लेजार महदेवा मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फरेंदा। भैया फरेंदा-लेजार-महदेवा सीएनजी मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने हंगामा किया और कार्य को रोकवा दिया। गांव के लोग माने के अनुसार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


भैया फरेंदा-लेजार महदेवा मार्ग विगत दस वर्षों से खस्ताहाल हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक विनोद तिवारी के प्रयास से दो किमी सड़क निर्माण के लिए 34.46 लाख रुपये स्वीकृत हुआ। गांव वालों का कहना है कि कार्यदायी संस्था मानकों को दरकिनार कर काम करा रही है। इसके विरोध में बुधवार की क्षेत्र के तमाम लोग सड़क पर उतर कर विरोध करने लगे। लोगों का कहना था कि सड़क के निर्माण में व्यापक धांधली की जा रही है। आलम यह है कि बनने के साथ ही सड़क उखड़ रही है। इस तरह सड़क का निर्माण होगा तो किसी काम की नहीं होगी। 

ठेकेदार कमीशन के चक्कर में क्षेत्र के दर्जनों गांव वालों के साथ धोखा कर रहा है। जबकि यह परसाबेनी, लेजार महदेवा, कोहरपुरवा, चौतरवां, हरदत्तपुर, फरेंदा बुजुर्ग सहित महराजगंज जाने का भी मुख्य मार्ग है। ऐसे में मानक के खिलाफ बनने से कुछ ही दिन में सड़क पुन: गड्ढे में तब्दील हो जाएगी। इस दौरान राकेश चौधरी, राजेश यादव, राजेश मद्धेशिया, लक्ष्मन, पारस चौहान, अनिरुद्ध चौहान, विनोद, कोईल यादव, धीरज, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें