फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर की उपलब्धियां गिनाते रहे पुलिस कप्तान, एक हफ्ते में बदमाश हावी

Thu, 05 Jan 2017 12:07 AM IST
अमित रूखाया/ अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पुलिस विभाग ने मंगलवार को साल 2016 की अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए खुद की पीठ थपथपाई, लेकिन पिछले दस दिनों में ही बदमाश जिला पुलिस पर भारी पड़ेे हैं। एक सप्ताह में चोरों ने अलग-अलग जगह पुलिस को छकाते हुए कई वारदात अंजाम दिया है। अधिकतर वारदात में पुलिस स्टेशन घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं थे और सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

वारदात नंबर एक
दस दिन पहले शहर के व्यस्ततम थाना रोड के पास की गली में रेडीमेड की एक दुकान से चार नाबालिगों ने हजारों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। यह मामला इसलिए पुलिस के लिए शर्मिंदगी भरा रहा, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में चोरी का जो समय नजर आया, वो रात का ना होकर सुबह-सवेरे पांच बजे के करीब का था। घटनास्थल और सिटी थाने के बीच महज एक गली का ही फर्क है। ऐसे में पुलिस गश्त पर सवाल उठना लाजिमी है।
विज्ञापन


पुलिस का जवाब : जांच जारी है, अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उम्मीद है कि जल्द ही चोरों को काबू कर लेंगे। 
सुरेंद्र सिंह, एसएचओ सिटी, फतेहाबाद

वारदात नंबर-2
फतेहाबाद बीघड़ रोड पर गांव बीघड़ से थोड़ा पहले झाझड़ा पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात लुटेरों ने देर रात सवा बारह बजे तीन अज्ञात युवक हाथ में पिस्तौल और कापा लेकर पंप के पास बने कमरे में घुसे और कारिंदों से 25 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, लेकिन घटना के सात दिन बीतने के बावजूद अभी तक पुलिस इस दिशा में कोई खास कार्रवाई नहीं कर सकी है। 

पुलिस का जवाब : बीघड़ पेट्रोल पंप लूट मामले में जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल भी जांची जा रही है। अभी तक कोई सुराग हाथ लगा नहीं है, लेकिन जांच गंभीरता से जारी है। जल्द ही कोई नतीजा निकलने की उम्मीद है।
रूपेश चौधरी, एसएचओ, सदर 

वारदात नंबर 3
दो दिन पहले दरियापुर पुलिस चौकी से महज चार किलोमीटर दूर कार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से पता पूछने के बहाने रुकवाया और उससे 20 हजार रुपये नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस अभी तक इस मामले में भी खाली हाथ है और अपराधी ना तो उसकी पकड़ में आए हैं और ना ही उनका कोई सुराग पुलिस को मिला है।

पुलिस का जवाब : उसी मामले में जुटे हुए हैं। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बदमाशों को जल्द काबू कर लेंगे। 
शादीराम, इंचार्ज, दरियापुर पुलिस चौकी, फतेहाबाद

वारदात नंबर-4
सोमवार देर रात शहर के बीचोंबीच स्थित शिव चौक से दो नकाबपोश बाइक सवार एक युवक से उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन बदमाश काबू नहीं आए।

पुलिस का जवाब : सीसीटीवी फुटेज देखी है। जांच जारी है, जल्द ही युवकों को काबू कर लेेंगे। 
सुरेंद्र सिंह, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद

वारदात नंबर 5
रतिया में पुराने बस अड्डे के पास पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में एक के बाद एक तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस बार भी चोरों के निशाने पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें ही रही। सोमवार देर रात हुए इस वारदात में चोरों ने हजारों रुपये के रेडीमेड कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू तो कर दी है, लेकिन रतिया में चोरी की बढ़ती वारदात निश्चित तौर पर पुलिस पर सवालिया निशान लगा रही हैं। गौरतलब है कि लगभग दस दिन पहले भी रतिया में किराना की दो दुकानों से सामान चोरी किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस का जवाब : बीते दिन पीएनबी वाली गली और दस दिन पहले हुई चोरी के मामले में जांच जारी है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। लेकिन जल्द इस मामले में आरोपियों को धर दबोचेंगे।
कर्ण सिंह, चौकी प्रभारी, रतिया शहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें