महराजगंज के ठूठीबारी में हुए स्क्रैप धमाके की जांच के लिए एसपी ने पांच सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में एएसएपी के नेतृत्व में एसएसबी के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
टीम में सीओ निचलौल अनिल कुमार सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह, क्राइम ब्रांच एसआई के अलावा एक एसएसबी के अधिकारी शामिल होंगे। टीम तीन दिन में रिपोर्ट देगी। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई हीरामन के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।