फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने सीएम को पत्र भेजा

Tue, 13 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया - फोटो : Getty
विज्ञापन
महराजगंज। शासनादेश के नाम पर जिले में तैनात आरक्षियों को नियम विरुद्ध तरीके से ड्राइवर बनाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। आरक्षियों ने शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। आरक्षियों ने पुलिस महानिदेशक, आईजी और डीआईजी सहित मानवाधिकार आयोग लखनऊ को भी पत्र भेज कर मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


आरक्षियों का कहना है कि शासन के निर्देश में स्पष्ट लिखा है कि आरक्षी स्वेच्छा से डायल-100 योजना में शामिल हो सकते हैं। परंतु जबरन ड्राइवर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आरक्षियों को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षी अनुशासित विभाग से जुड़े होने के कारण मजबूरन यह प्रताड़ना सहने को विवश हैं। आरक्षियों ने मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई की मांग की है। 

शिकायतकर्ताओं में इदरिश अंसारी, छोटेलाल यादव, रामनारायण, रवींद्र, सुरेंद्र कुमार यादव, हरेंद्र सिंह, कृष्णमुरारी यादव, दिलीप कुमार गुप्ता, अवधेश यादव, सोमनाथ शर्मा, पूर्णमासी प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें