फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से हादसा,वृद्धा की मौत

Sat, 19 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
फरेंदा। खजुरिया चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात सड़क पार करते समय टेंपो की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के खजुरिया चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात 9 बजे के करीब भानमती (70) निवासी खजुरिया सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान महराजगंज से फरेंदा आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों का कहना है कि वाहन का पता चल गया है, लेकिन पुलिस ने टेंपो को पकड़ने की बात से साफ इंकार कर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें