महराजगंज के ठूठीबारी में नेपाल सेे पिकप पर लदी चाइनीज सेब तस्करी कर लाते समय बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने 120 पेटी सेब समेत दो आरोपी तस्करों क ो धर दबोचा।
बरगदवां बीओपी निरीक्षक ए. राजा कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार की भोर करीब साढ़े चार बजे चकरार गांव के समीप गश्त कर रहे थे कि नेपाल के तरफ से आ रहे एक पिकप को रोका। तलाशी के दौरान पिकप पर गत्ते की पेटियों में 120 पेटी चाईनेजी सेव बरामद हुआ जिसकी कीमत 1.12 लाख रुपये आंकी गई।
पकड़े गए तस्करों ने बताया कि सेव को कप्तानगंज ले जाना था। पिकप चालक नजरूदीन निवासी बरगदवां व नेपाल के नवलपरासी जिले के करमैनी निवासी अविनाश को एसएसबी के जवानों ने हिरासत में लेकर निचलौल कस्टम को सौंप दिया।