फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख के फेर में गंवाए 73000

Fri, 18 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
झांसा देकर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/बृजमनगंज। बंग्ला चौराहे पर रकम जमा करने के लिए लाइन में खड़े व्यक्ति को झांसा देकर उचक्क ा 73000 रुपये लेकर चंपत हो गया। घटना की जानकारी होने पर युवक ने पुलिस को तहरीर देने थाने पहुंचा था।  बृजमनगंज क्षेत्र के धानी रिठिया निवासी ध्यानचंद बृहस्पतिवार को दिन में अपने 500 व हजार के नोट 73000 लेकर क्षेत्र के बंग्ला चौराहे पर स्थित एसबीआई के शाखा में जमा करने के लिए लाइन में लगे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान बगल में खड़े उचक्के ने कहा कि वह भी डेढ़ लाख रुपये जमा करने आया है। काफी भीड़ होने के नाते दिक्कत हो रही है। अगर कोई कम ही पैसा दे दे तो डेढ़ लाख देकर चले जाएंगे। उसी दौरान पास खड़े ध्यानचंद ने कहा कि हमारे पास 73000 हजार रुपये हैं, अगर लेना हो तो बोलो। उचक्के ने कहा ठीक है उतने ही दे दो। वह डेढ़ लाख का बंडल देकर भाग गया। ध्यानचंद ने जब रुपये का बंडल खोला तो उनके होश उड़ गए। ऊपर नीचे के नोट असली थे, बाकी बीच में सब जाली नोट थे। वह परेशान होकर थाने पहुंचा। इस संबंध में एसओ गिरजेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें