महराजगंज(ब्यूरो)। बाजार से लौट रही सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर वार्ड की महिला से बाइक सवार युवकों ने उसकी चेन छीन ली और फरार हो गए। परिवार के सदस्य अश्विनी पटेल ने बताया कि जिला परिषद के पास से रीना पटेल शाम को बाजार से घर लौट रही थीं तभी बाइक सवार बदमाश उनके गले से चेन छीन कर फरारहो गए।
उन्होंने बताया की रीना पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर में अध्यापिका हैं। वे देर शाम को घर से बाजार करने गई थीं। बाजार करके वापस घर लौट रही थी की जिला परिषद मार्केट के पीछे सृष्टि सेवा संस्थान के पास दो युवक बाइक से पीछा करते हुए आए और गले में पहनी चेन छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल चेन स्नैचरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।