फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह मंगलसूत्र छीने, दो पकड़े

Mon, 25 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मुजुरी/गांगी बाजार। बाजार कर घर वापस लौटते समय अकेली महिला का बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के टोला अमहवा निवासी सुनीता रविवार को मुजुरी बाजार करने आई थीं। शाम को वापस घर लौट रही थीं। वे अमहवा पुल के पास पहुंची थीं कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। सुनीता ने शोर मचाया तो बाजार कर लौट रहे ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया। इस दौरान दो बदमाश पकड़ लिए गए और एक भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें ग्रामीणों ने सौंप दिया। पुलिस के पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम नागेंद्र व सोनू बताया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें