सौनोली बार्डर पर ट्रक में मिली चरस।
- फोटो : अमर उजाला
रूपनदेही,नेपाल। नेपाल के कई जिले इन दिनों नशीले पदार्थों का हब बना हुआ है। यहीं से तस्करी कर इसे भारत के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को नेपाल पुलिस ने बाइक से भारत लाई जा रही बड़ी मात्रा में चरस और गांजा बरामद की है। नेपाल सशस्त्र सीमा पुलिस के डीएसपी गोबिंद पोखरैल ने बताया कि चरस और गांजा के साथ पकड़े गए दो युवक बिहार के रहने वाले हैं।
ये बिहार नंबर की बाइक से 30 किलो चरस और 40 किलो गांजे की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। इन्हें नेपाल और बिहार सीमा के नेपाली जिला मोहतरी के मलिवारा से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि नशीले पदार्थों की यह बड़ी खेप बिहार के सीवान होते हुए गोरखपुर ले जाने की योजना थी। सीतामढ़ी निवासी दोनों युवकों से नेपाल के सप्लायरों के बारे में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि नेपाल के पहाड़ी जिले नशीले पदार्थों का हब बना हुआ है। यहां से तस्करी के जरिए भारत के शहरों तक नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं।