फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रध्वज जलाने का मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा।
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सिसवां-अमहवां के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान नवी मोहम्मद ने ध्वजारोहण किया। लेकिन वह नियमानुसार सूर्यास्त के पहले राष्ट्रध्वज को उतरवा नहीं पाए। 

रात में कुछ अज्ञात शरारती लोगों ने राष्ट्रध्वज को जला दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान नवी मोहम्मद सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। सभी लोगों ने इस शर्मनाक घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर 100 नम्बर की पुलिस वैन सबसे पहले पहुंच गई। मौके का निरीक्षण कर अवश्यक कार्यवाई के लिए निर्देश देकर वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी सीओ सदर पहुंच गए। मौके पर दर्जनों ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जली हुई डोरी की राख ध्वज की राख और अवशेष ध्वज तथा डोरी को नमूना के तौर पर ले लिया। ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें