फरेंदा खुर्द में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारी जन।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। बाजारडीह के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे नौतनवां से गोरखपुर जा रही कार का अगला पहिया बर्स्ट हो जाने से अनियंत्रित होकर सामने जा रहे बाइक सवार को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कालेज पहुंचते ही मौत हो गई।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया निवासी लवकुश (22) मछली का व्यापार करता था। वह रोज की भांति कोल्हुई बाजार से मछली बेच कर वापस घर फरेंदा खुर्द लौट रहा थे कि अभी वह बाजारड़ीह के आगे पहुंचे थे कि पीछे सें तेज रफ्तार सें आ रही कार का अगला पहिया बर्स्ट हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौद कर गाड़ी गड्ढे में पलट गई। कार में सवार चार लोगों को हल्की चोटें आईं। गांव वालों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लवकुश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह मछली बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं परिवार का कमाऊ पूत था।