फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन परिसर से बाइक चोरी

Sun, 12 Jun 2016 12:28 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक चोरी हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला मुख्यालय विकास भवन में कार्यरत सहायक भूमि संरक्षण निरीक्षक विनय कुमार मौर्य की चार बजे के बाद विकास भवन के सामने से बाइक चोरी हो गई। उन्होंने बताया की चार बजे फील्ड वर्क से आने के बाद विकास भवन कार्यालय के सामने बाइक लॉक करके कार्यालय में चले गए। आधे घंटे बाद कार्यालय से बाहर आए तो देखा कि बाइक नहीं मिली। इसकी सूचना सदर कोतवाली को दे दी है।
विज्ञापन


 बता दें एक माह में नगर से दर्जन भर दो पहिया वाहन चोरी हो चुके  हैं। मगर पुलिस वाहन चारों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब दिख रही है। अभी शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में तैनात वार्ड ब्वॉय जाकिर हुसैन का दो पहिया वाहन चोरी हो गया। पुलिस सूचना देने के बाद भी वाहन का पता नहीं लगा सकी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाल दो पहिया वाहन चोरी का मुकदमा भी लिखने में आनाकानी कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली के ठीक पीछे महज दो सौ मीटर की दूरी पर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले दिलीप शर्मा निवासी सिविल लाइन की बाइक चोरी हो गई। 

इसकी सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी उसके बावजूद न तो चेकिंग अभियान चलाया गया और न ही आज तक मुकदमा दर्ज किया गया। उस दिन कोतवाली परिसर में  जिले के तेज तर्रार एसपी भारत सिंह यादव अपने मातहतो को क्राइम नियंत्रण  की सलाह दे रहे थे दूसरी तरफ वाहन चोर गिरोह उनके इस नियंत्रण को चार  चांद लगाते हुए कोतवाली परिसर के पीछे से ही दो पहिया वाहन को दिन में तीन  बजे उठा ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें