फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को पटक दिया, जान गई

Sat, 08 Jun 2019 12:41 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बड़े भाई को पटक दिया, जान गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहम्मदपुर में गुरुवार को देर रात दो भाइयों के बीच हाथापाई हो गई। इस झगड़े में छोटे ने बड़े भाई को जमीन पर पटक दिया। जिससे मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी आशुतोष शुक्ला और सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाने के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार को देर रात दो भाइयों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान छोटे ने बड़े भाई को जमीन पर पटक दिया। इससे मौत हो गई। मोहम्मदपुर निवासी श्रीराम उर्फ कतवारू (55) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को देर रात काम से घर पहुंचे तो उनका छोटा भाई परशुराम (45) गांव के ही एक व्यक्ति से नोकझोंक कर रहा था। श्रीराम ने हस्तक्षेप किया तो दोनों ने मिलकर श्रीराम का ही गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। इससे श्रीराम की मौत हो गई। परिजनों ने सूचना श्यामदेउरवां पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जानकी देवी की तहरीर पर परशुराम तथा सर्वदेव निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें