फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागापार में सन्नाटा, पीएसी कर रही कैंप

Mon, 22 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार के टोला कोदईपुर में सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। अभियुक्तों के घर के ताले नहीं खुले। पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। रविवार को पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। तनाव के मद्देनजर पीएसी कैंप कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार के टोला कोदईपुर में सोमवार को मुर्गे के चोंच मारने के विवाद में शांति को फरसे से घायल कर दिया गया। बीच बचाव करने गए सुदामा यादव को गोलियों से भून दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। शांत बनाए रखने के लिए पुलिस व पीएसी गांव में कैंप कर रही है।

आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगाई क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। आरोपी भाजपा नेता शिवाकांत गुप्ता, विमला, अखिलेश, मणिकांत फरार है।
विज्ञापन


रविवार को गिरफ्तार दशरथ व उसके बेटे संतोष को पुलिस ने जेल भेज दिया। अभियुक्तों से कारतूस व कट्टे के बारे में जानकारी मांगी। पहले से सुदामा को मारने की योजना थी कि या किसी और की। लेकिन दोनों अभियुक्त कुछ जानकारी नहीं दे सके।

इस संबंध में इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जरूर दे रही है लेकिन चर्चा है कि मुख्य अभियुक्त शिवाकांत आत्म समर्पण की तैयारी में है। पुलिस इस पर भी नजर दौड़ाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें