महराजगंज। चौक कस्बे में रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके खिलाफ जिले के कई थानों में गंभीर मामलों में केस दर्ज है। पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि रविवार की रात में चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ कस्बे में वाहनों चेकिंग कर रहे थे। रात में करीब 8:35 बजे एक व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने पीछ कर कुछ दूरी पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद दूबे निवासी रेहरा थाना परसा मलिक बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट में नौतनवां, परसा मलिक सिद्धार्थनगर, ठूठीबारी, बृजमनगंज सहित कई थानों में मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास आदि मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।