फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना को लेकर बढी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में सोमवार को आयोजित व्यापारियों की बैठक में चौरी क्षेत्र के पल्हैंया गांव में गत दिनों सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस को कोई सफलता न मिलने पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। मामले का खुलासा न होने पर व्यापारी जहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष अभिनव पांडेय के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पांडेय ने कहा कि एक तरफ सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री कहते हैं कि व्यापारियों को लूटने वाले या तो सलाखों के पीछे होंगे या ऊपर होंगे, जबकि यहां लूट की घटना के 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बैठक में महामंत्री अश्विनी अग्रवाल, मोहन उमर, अजय, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें