धर्मशाला से डलहौजी जा रही थुलेल वैली की बस मंगलवार को सिहुंता के पातका में हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 28 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान विक्रम सिंह निवासी गांव मैहली पंचायत टुंडी के रूप में हुई है। विक्रम सिंह बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर तैनात थे और सुबह टुंडी से ककीरा के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज, सतभरिया के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने एक वृद्ध को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस अपने कब्जे में लेते हुए चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के करमहा टोला गोटही निवासी गनपत मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में काम करने के लिए साइकिल से मंगलवार की सुबह आ रहे थे। वह जैसे ही सतभरिया गेट के पास पहुंचे तभी गोरखपुर से महराजगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाल मार्क स्कूल की बस ने उन्हें कुचल दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि चालक पर मुकदमा दर्ज कर बस कब्जे में ले ली गई है।