फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ किया हंगामा

Sat, 19 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नौतनवां के मुहल्ले में विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा। नगर क्षेत्र के वार्ड वाल्मीकिनगर, अंबेडकरनगर एवं हमीदनगर के दो दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर दो कोटेदारों के खिलाफ पात्र लोगों को राशन नहीं देने एवं राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाकर कोटे की दुकान के समीप जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इसके बाद कोटेदार दुकान छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज उपभोक्ताओं से एसडीएम से बात कराई। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि वाल्मीकिनगर, अंबेडकरनगर एवं हमीदनगर वार्ड के कई लोगों का खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सूची में नाम दर्ज है। लेकिन राशन मांगने पर दोनों कोटेदार राजकुमार व जितेंद्र प्रसाद मारपीट की धमकी देकर भगा देते हैं। उन लोगों को पिछले पांच माह से राशन नहीं मिला है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची जारी होने के बाद से वितरण के लिए मिले गल्ले को खुले बाजार में बेच दिया गया है। कोटेदार ने पात्र लोगों की न तो सूची सार्वजनिक की है और न ही दुकान पर सूची को चस्पां किया है। पूछने पर बार-बार अभी राशन नहीं आने की बात कहता है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई। लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व तहसील के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी एसडीएम आलोक कुमार को दी। इसके बाद उन्होंने नाराज उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि शनिवार को इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं को पांच माह से राशन नहीं मिला है। उन्हें राशन दिलवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सभासद शकील अंसारी, हबीब, मोहम्मद खालिद, शरीफ, कुर्बान, फिरोज, अख्तरून्निशा, उर्मिला, रजवंती, शकीना, साजिदा खातून, याशीन, आशमा खातून, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें