फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीड़िता ने दम तोड़ा

Sat, 07 May 2016 12:45 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
 तेजाब से गंभीर रूप से झुलसी मनोरमा की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।  विगत 22 अप्रैल दिन शुक्रवार की सुबह कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी खुर्द निवासी धर्मेंद्र पासवान (33 वर्ष) ने सो रही पत्नी मनोरमा को जगाकर कुर्सी पर बैठने को कहा।
विज्ञापन


मनोरमा अभी कुछ समझ पाती कि पहले से लोटे में रखा तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह  से झुलस गई और चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे की तरफ भागे इस बीच धर्मेंद्र वहां से निकलकर घर से थोड़ी दूर मौजूद आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। आस-पास के लोगों ने उसे फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

तेजाब से झुलसी मनोरमा को परिवार वाले सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और फिर वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां उसका इलाज चल 4 मई  बुधवार तक चला । लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक मनोरमा की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई।  गरीबी से परेशान पीड़िता के परिवार वालों ने गांव वालों से चंदा इकट्ठा कर पैसों की व्यवस्था की। इसकी मदद से मनोरमा को फिर गोरखपुर  इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन किस्मत ने शायद मनोरमा का साथ न दिया और तेजाब पीड़ित मनोरमा ने पैसों के अभाव में बृहस्पतिवार की देर रात एक बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें