फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती का आरोप लगाकर जाम लगाया

Sat, 14 Nov 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई नायक पर मारपीट और डकैती का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को घुघली नगर पंचायत अध्यक्ष ने घुघली में महराजगंज-घुघली मार्ग पर गाड़ियां आड़े-तिरछी खड़ी कर जाम कर दिया। एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। मामले में पुलिस ने सफाई नायक समेत 12 लोगों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


घुघली नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार और सफाई नायक दीपक यादव के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष ने सफाई नायक से सफाई व्यवस्था का हाल जाना। आरोप है कि सफाई नायक ने कहा कि वह अधिशासी अधिकारी को बताएगा। यह बात अध्यक्ष को नागवार लगी।

 जवाब में अध्यक्ष ने भी कुछ कहा। आरोप है कि सफाई नायक धमकी देते हुए कुछ लोगों के साथ अध्यक्ष के कपड़े की दुकान पर पहुंच गया और एक लाख रुपये नकद तथा दो लाख रुपये के कपड़े लूट लिए। अध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर बारह बजे गाड़ियां आड़े-तिरछे करके महराजगंज-घुघली मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अध्यक्ष ने एसपी को इस ज्ञापन दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। मामले में पुलिस ने दीपक यादव उर्फ दीपू सहित 12 लोगों पर डकैती के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

वहीं सफाई नायक का कहना है कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाया गया हे। धमकी और डकैती की बात झूठी है। थानाध्यक्ष ओपी चौहान का कहना है कि अध्यक्ष की तहरीर पर 12 लोगों  पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें