फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से फरार चोरी  का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी का आरोपी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार। दस दिन पूर्व कोठीभार थाने से फरार धर्मवीर ऊर्फ बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धर्मवीर पर सिसवा ब्लॉक के एडीओ कोआपरेटिव प्रभुनाथ तिवारी के आवास में चोरी का मुकदमा दर्ज था। वह 28 जून को थाना परिसर से फरार हो गया था। पुलिस ने धर्मवीर से चोरी के सामान और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। भागने के बाद पुलिस उसे अभियुक्त मानने से इंकार कर रही थी। 
विज्ञापन


बीजापार स्थित सरकारी आवास से 23 जून को  चोरों ने नकदी समेत जेवरात, मोबाइल व अन्य घरेलू सामानों पर हाथ साफ़ कर दिया था। प्रभुनाथ तिवारी की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने बीजापार के धर्मवीर ऊर्फ बबलू को गिरफ्तार करने के बाद रात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। 29 जून को पुलिस धर्मवीर को न्यायालय में प्रस्तुत करने वाली थी लेकिन वह  फरार हो गया।

पुलिस उसकी तलाश की मगर सफलता न मिलने पर कोठीभार पुलिस उसे मुजरिम मानने से भी कतराने लगी। इसी बीच बृहस्पतिवार को पुलिस को मुखबिर से पता चला कि धर्मवीर चोरी के सामान बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सिसवा चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कपिलदेव यादव व कांस्टेबल उमाशंकर सिंह की टीम ने धर्मवीर को चोरी के सामान के साथ कस्बे के मस्जिदिया ढाले से गिरफ्तार कर लिया।चौकी प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि धर्मवीर के पास से चोरी की एक जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, मोबाइल फोन व सात सौ पचास रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें