सुंदरबनी में स्थित बाबा नार सिंह देव स्थान चरनौट में चढ़ावे के लिए रखा गए दानपात्रों को तोड़ कर चोरों ने नगदी चुरा ली। इसके साथ ही मंदिर के अंदर रखे इंवर्टर, लाउड स्पीकर तथा अन्य सामानों को तोड़ डाला। बाबा नार सिंह कमेटी ने सुंदरबनी पुलिस थाने में मंदिर में चोरी तथा तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करवाया है।
मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में बाबा नार सिंह देव स्थान चरनौट कमेटी के प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बाबा नार सिंह देव स्थान चरनौट में पूजा करने वाले पुजारी रात के समय सोने के लिए अपने घर चले जाते हैं। मंदिर में किसी के न होने का मौका पाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।