फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक युवक की मौत, छह लोग घायल

Wed, 16 Jan 2019 11:55 PM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसों में एक युवक की मौत, छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुघली/पुरैना (महराजगंज)। घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली समेत चालक भाग गया।  
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक भूषण रौनियार (25) और कमलेश गुप्त (26) निवासी साहबगंज कप्तानगंज जिला कुशीनगर बाइक से घुघली आए हुए थे। लौटते वक्त तिवारी चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे भूषण रौनियार की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे पर बैठे कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से पीएचसी घुघली भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।  चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें