फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसा के शख्स की दुबई में मौत

Fri, 20 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दुबई में मौत की सूचना से गमगीन परसा महंत में परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। आजीविका चलाने के लिए दुबई कमाने गए परसा महंत के एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से घर के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंत के झलियहवां निवासी रामवेलास (45) करीब तीन वर्ष पूर्व दुबई के अलकोट शहर में अलिरूबा कंपनी में सेटरिंग का काम करने गया था।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र राजेश ने बताया कि 12 जनवरी को काम से घर लौटते समय दुर्घटना में रामवेलास की मौत हो गई। रामवेलास की मौत की सूचना घर के लोगो को 17 जनवरी को मिली तो परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। मृतक के चार बच्चों में राजेश (20) व धर्मेंद्र (10) के अलावा लड़की पूजा (17) और प्रीती (13) हैं। रामवेलास ही घर के कमाने वाले शख्स थे। उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों के सामने आजीविका का संकट आ गया है। इसको लेकर घर के लोगों विशेषकर उनकी पत्नी कौशल्या देवी परेशान हैं। राजेश ने बताया कि पिता का शव एक या दो दिन में घर पहुंच जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें