वाहन चेकिंग में बरामद करेंसी की लिखा पढ़ी करती पुलिस।
परसा मलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्यादपुर तिराहे पर मंगलवार शाम प्रचार वाहनों की चेकिंग कर रही थी। 6 बजे के करीब स्टेटिक टीम ने बसपा के प्रचार वाहन के चालक से 95 हजार रुपये बरामद किया। सही जानकारी न मिलने से टीम ने रकम जब्त कर ली है। चालक परसा मलिक थाना क्षेत्र का ही बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा नौतनवां चुनाव में बसपा प्रत्याशी एजाज अहमद के प्रचार में लगे वाहन की चुनाव सेल की स्टेटिक टीम ने तलाशी ली तो वाहन चालक से 95 हजार रुपये बरामद हुए। जांच टीम ने बताया कि परसा मलिक थाना क्षेत्र के मर्यादपुर तिराहे पर साम 6 बजे के करीब वाहनों की जांच की गई।
वाहन चालक सेवतरी निवासी तुफैल अहमद के पास 95 हजार रुपये मिले। मौके पर जांच टीम को बरामद रकम का कोई भी साक्ष्य नहीं चालक नहीं दिखा पाया। टीम ने प्रचार के लिए गाड़ी पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्र को भी उतरवा दिया। जांच टीम में नौतनवां ब्लॉक के एडीओ एजी वीरेंद्र सिंह, बृजानंद यादव, कृष्ण कुमार चौधरी शामिल रहे।