फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से टकराने के बाद कंबाइन में जा भिड़ी टेंपो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राली से टकराने के बाद कंबाइन में जा भिड़ी टेंपो, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हो गए।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की देर रात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे के कुसम्हा मोड़ के पास परतावल से महराजगंज की ओर जा रही टेंपो साइड लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि टेंपो ट्राली में टकराने के बाद कंबाइन मशीन के आगे वाले हिस्से में जा भिड़ी और उसमें फंस गई। इस हादसे में टेंपो में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर तथा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शेखावत अली (55) निवासी पकड़ी खुर्द, राजेंद्र गौड़ (36) निवासी परसौनी व सुग्रीव दुबे (47) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल शेखावत अली को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के पहले ही उन्होंने रात मेें ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। कंबाइन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के करूआवल चौराहे पर बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। सुधीर (22) निवासी गड़जाही थाना कोल्हुई बुधवार को देर शाम अपनी बाइक से कोल्हुई जा रहे थे। करूआवल निवासी भगवानदास वर्मा अपने घर के सामने टहल रहे थे। बाइक अनियंत्रित हो जाने से भगवानदास को टक्कर लग गई। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक प्राइवेट अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें