फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


सोनौली। एसएसबी एवं सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात एक नेपाली युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर रविवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पिलर संख्या 517/2 के पास स्थित एक होटल के पीछे संयुक्त रूप से पुलिस एवं एसएसबी की टीम जांच कर रही थी। टीम ने शक के आधार पर एक नेपाली युवक को रोका तो वह उन्हें देखकर बाइक से भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसकी जेब में हेरोइन मिली। जिसका वजन करीब 30 ग्राम बताया गया। पकड़े गए युवक की पहचान शब्बीर शेख निवासी वार्ड नं 3 भैरहवा जिला रूपन्देही नेपाल के रूप में हुई। प्रभारी कोतवाल रविंद्र सिंह का कहना है कि एक बाइक सवार युवक के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें