फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरंदरपुर थाने के मनिकौरा गांव में रविवार को दिन में ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

गांव कैथवलिया सर्वजीत टोला खजुरहटा निवासी भोला (55) अपने बेटे राकेश (20) के साथ रविवार को बाइक से फरेंदा जा रहे थे। बाइक राकेश चला रहा था। मनिकौरा गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में भोला की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि घायल राकेश को ग्रामीण इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा है। एसआई कमलेश कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें