फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधिवक्ता पुत्र की मौत, मित्र जख्मी

विज्ञापन
ghayal
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। बीती रात फरेंदा थाना के गोपलापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता के पुत्र की मौत हो गई। जबकि कलेक्ट्रेट में कार्यरत वाहन चालक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

राजीव नगर मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी का पुत्र अभिषेक द्विवेदी (23) और कलेक्ट्रेट में चालक के पद पर कार्यरत शंभु शर्मा का पुत्र रोहित शर्मा (19) दोनो एक साथ ऑफीर्सस कालोनी के रहने वाले सुहेल को बाइक से बीती रात फरेंदा रेलवे स्टेशन गए थे। वहां से सुहेल को ट्रेन पर बैठाने के बाद वह एक साथ रात में घर को आ रहे थे। गोपलापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दिया, जिससे अभिषेक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां अभिषेक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि रोहित का जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएमएस डाक्टर आरबी राम ने बताया कि रोहित खतरे से बाहर। उसे गंभीर चोट लगी है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें