फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को झांसा देकर उचक्कों ने 32 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। बैंक से रकम निकाल कर घर जा रहे बेलवा चौधरी के वृद्ध से शनिवार को ढाई बजे के करीब झांसा देकर उचक्कों ने रकम उड़ा दी। रिश्तेदार की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोठीभार थाना के बेलवा चौधरी निवासी रामवृक्ष कुशवाहा शनिवार को पैसा निकालने एसबीआई शाखा आए थे। उन्होंने अपने खाते से 32 हजार रुपये निकाला और झोले में रखकर साइकिल से घर के लिए निकल पड़े। मस्जदिया ढाले के पास दुकान पर पानी पीने के लिए रुके। रुपये वाला झोला बगल में रख पानी पीने लगे। इसी दौरान दुकान पर दो युवक पहुंचे। वे भी रामवृक्ष के बगल में बैठ कर चाय पीने लगे। रामवृक्ष किसी से बात करने लगे, इसी बीच युवक झोला लेकर फरार हो गए। जब रामवृक्ष की नजर झोले की तरफ पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रामवृक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। थोड़ी देर में रामवृक्ष के दामाद अनूप कुशवाहा पहुंच गए और रकम चोरी होने की जानकारी कोठीभार पुलिस को दी। मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह व चौकी प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने तफ्तीश शुरू करते हुए उचक्कों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें