फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में महिला के गले से मंगलसूत्र और चेन उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज/फरेंदा। उचक्कों ने दुर्गा मंदिर लेहड़ा में दर्शन करने गई विवाहिता के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन उड़ा दी। विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृजमनगंज कस्बा निवासी सुनीता जायसवाल पत्नी राजन जायसवाल दुर्गा मंदिर लेहड़ा में मुंडन संस्कार में गई थीं। वह मंदिर परिसर में दर्शन करने गईं। दर्शन के दौरान उचक्के ने उनके गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन उड़ा दी। जब उनकी नजर गले पर पड़ी तो मंगलसूत्र और चेन न देख वह दंग रह गई। काफी प्रयास के बाद भी पता नही चल सका। इस मामले में उनके पति राजन जायसवाल ने तत्काल इसकी सूचना चौकी इंचार्ज लेहड़ा को दी। साथ ही मंगलवार को थाने पर पहुंच मामले संबंधित लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच में लगी हुई है।

लेहड़ा मंदिर पर चेन स्नेचर्स का गिरोह सक्रिय
फरेंदा। लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर आये दिन दर्शन करने गई महिलाओं के चेन स्नेचिंग का शिकार होता रहता है। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है। मंदिर परिसर में पुलिस की तैनाती न होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। जबकि मंदिर क्षेत्र में पुलिस चौकी होने कें बाद भी मंदिर परिसर में पुलिस नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें