फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में नौ लोग घायल

Sun, 25 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कूड़ा फेकने के विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। छितही बुजुर्ग में शुक्रवार की शाम छत से धान के कूड़ा उड़ने को लेकर दो पट्टीदारों में कहासुनी के बाद शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में करने के बाद चार लोगों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी पारस मौर्या शुक्रवार की शाम को अपने छत पर धान के फसल की आसवनी कर रहे थे। उसका कूड़ा बगल के पट्टीदार जिगर मौर्या के घर पर जा रहा था। इससे उनको दिक्कत हो रही थी। छत से कूड़ा उड़ाने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शाम को मामला शांत होने के बाद शनिवार को दिन में 11 बजे फिर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से ईंट चलने लगे। 

मारपीट में पारस (40), रीता (38), कल्पा देवी (65) व रंजना (17) और दूसरे पक्ष से जिगर मौर्या (18), सुदंरवती (42), जिग्ने मौर्या (15), जूलादेवी (35) और विजय कुमार को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पारस, रीता और कल्पा देवी तथा दूसरे पक्ष से जिगर मौर्या को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें