फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान दल नेता के बेटे ने सिपाही का कालर पकड़ा, हंगामा

Sun, 25 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी विधान सभा क्षेत्र से महानदल के टिकट पर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहेप्रदेश उपाध्यक्ष नवाब राशिद खां, उनके बेटे समीद खां व ड्राइवर पर आरोप है कि नन्हें सिपाही से बदसलूकी करते हुए उसका कालर पकड़कर खींच लिया। धक्का मुक्की और जान से मारने की धमकी दी गई। इसे लेकर काफी देर हंगामा रहा। टांडा छंगा चौकी प्रभारी जेएस रंधावा ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है, लेकिन मामले को निपटाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

नवाब राशिद खां का बेटा समीद खां विदेश में नौकरी करता है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। सुबह करीब आठ बजे समीद खां चाचेट स्थित फार्म हाउस से कार लेकर किच्छा के लिए निकले। टांडा छंगा चौकी के करीब सौ मीटर की दूरी पर दरु गांव निवासी टेंपो चालक आसिम सड़क पार कर रहा था। कार की रफ्तार तेज होने पर वो बाल बाल बच गया। आसिम से इसी को लेकर समीद खां की कहासुनी के बाद विवाद होने लगा। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर टांडां छंगा चौकी पर तैनात सिपाही रिंकू कुमार वहां पहुंच गया। दोनों में बीच बचाव करने के दौरान सिपाही की समीद खां से हॉट टॉक हो गई। आरोप है कि  इसी बीच समीद खां ने फोन कर अपने पिता नवाब राशिद खां व ड्राइवर नन्हे आदि ग्रामीणों को बुला लिया। इसके बाद नवाब साहब के बेटे ने सिपाही का कालर पकड़कर खींचतान करना शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की भी होने लगी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर नवाब राशिद और उनके साथियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं हुए। महानदल के कार्यकर्ता उनसे भी अभद्रता करने लगे। चौकी इंचार्ज ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीश राजपूत का कहना है कि हादसा होने पर नवाब राशिद के बेटे का सिपाही से मामूली विवाद हो गया था। कोई बड़ी बात नहीं थी। बाद में मामला निपट गया था।    
मुझे इस मामले में किसी ने कोई जानकारी नहीं है। सिपाही से बदसलूकी की है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी- यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन

सिपाही से बेटे की जरा सी कहासुनी हो गई थी। बाद में बैठकर मामला निपटा लिया था। कोई खास बात नहीं है। कुछ लोग बिना वजह इस मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं-नवाब राशिद खां, नेता महानदल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें