फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में तीन घायल, एक रेफर

Sat, 04 May 2019 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, road accident
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्राम सिरौली के करीब शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवक भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। तीनों घायलों को मौके पर रहे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दोनों युवकों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। सर्वेश 18 व सूरज 21 निवासी दरहटा थाना चौक सर्वेश की शादी का कार्ड देने ठूठीबारी के तरफ गए थे। वापस आते समय सिरौली के पास आधार कार्ड बनवाने आई दुर्गावती देवी 55 निवासी धरमौली थाना ठूठीबारी को सड़क पार करते समय टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई।

साथ ही दोनों युवक भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां महिला के सिर में चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और युवकों को प्रथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें