महराजगंज। 13 जनवरी को शहर के काशीराम आवास चिउरहा के पास सपा नेता के बेटे पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया। शराब की बोतलों से मार मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह भाग कर सपा नेता के बेटे ने जान बचाई।
पुलिस को तहरीर देने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मार पीट की धार के तहत केस दर्ज दायित्व की इतिश्री कर दी गई है। उधर पीड़ित सपा नेता के पुत्र ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कडी कार्रवाई की मांग की।
सपा नेता शैल जायसवाल के पुत्र श्याम जायसवाल हमीदनगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। श्याम जायसवाल के मुताबिक 13 जनवरी को वह कांशीराम आवास चिउरहा के पास गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त कुछ युवकों ने उनपर अचानक हमला बोल दिया। अकेले पाकर युवकों ने जमकर मारपीटा और इससे भी मन नहीं भरा तो बियर की बोतल से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
किसी तरह भागने पर जान बची। जिला अस्पताल जाकर इलाज कराया। सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत केस दर्ज कर दायित्व की इतिश्री कर दी। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि इस मामले में गौतम प्रसाद, पुल्लू निवासी चिउरहा और चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।