फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल जाने वाली मालवाहक ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों से सोनौली एवं नौतनवां पुलिस पर खुलेआम वसूली की शिकायत की गई है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने डीआईजी को शुक्रवार को फैक्स भेजकर पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हर रोज सैकड़ों की संख्या में भारतीय ट्रक सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाते हैं। ट्रकों की संख्या अत्यधिक होने के कारण सोनौली गोरखपुर मार्ग पर लगभग 15 किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। ट्रकों को क्रम से सोनौली सीमा में प्रवेश करना रहता है। लेकिन नौतनवां व सोनौली पुलिस लाइन तोड़वाकर कई ट्रकों को आगे भेज देती है। इसके बदले पांच सौ से हजार रुपये तक की खुलेआम वसूली की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ट्रकों को बिना लाइन एंट्री देने पर विरोध
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा बाईपास के निकट नौतनवा माल गोदाम से लोहा और गोरखपुर से किलिंकर लदे ट्रकों को बिना लाइन से नौतनवा कस्बे के अंदर से आगे भेजे जाने पर शुक्रवार की दोपहर दूसरे प्रांतों से माल लेकर आए ट्रक चालकों ने विरोध जताया। चालक सुखबीर सिंह, विनोद यादव, जय सिंह, फारुख अंसारी, देवा कुमार ने बताया कि आज आठ दिन हो गए। हम लोगों की गाड़ी नेपाल में प्रवेश नहीं हो पाई और यहां सैकड़ों वाहन पुलिस को पैसे देकर बिना लाइन के चले जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां सुरेश कुमार रवि ने बताया कि उस रास्ते पर दो गोदाम हैं। जहां से नेपाली ट्रक को माल लोड करने की छूट दी गई है। सभी वाहन लाइन से ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें