फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो पति ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से मना किया तो पति ने जान दी
विज्ञापन

मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। थाना क्षेत्र के पकड़ियार विशनपुर गांव में पत्नी से नाराज पति मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पति को बचाने गई पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पकड़ियार विशनपुर निवासी 41 वर्षीय फेंकू और पत्नी कौशल्या के बीच रविवार की रात विवाद हो गया। लोगों के मुतबिक रात को फेंकू घर शराब पीकर आया तो पत्नी ने उसे ऐसा न करने की बात कही। इस बात से नाराज होकर वह पत्नी से विवाद करने लगा। गुस्से में मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पति को जलता देख पत्नी बचाने गई तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान फेंकू की सोमवार को सुबह मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फेंकू ने बेटी की शादी मई में तय कर रखी थी। शादी के इंतजाम के लिए वह परेशान था। थानाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें