फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटने के आरोप में पति को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को पीटने के आरोप में पति को जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा की रहने वाली सीमा देवी ने अपने पति सुरेश चौहान पर बेवजह मारने पीटने का आरोप लगाते हुए श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति सुरेश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के लखिमा निवासी सीमा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वह 31 जुलाई को घर पर थी। उसके पति सुरेश चौहान शराब के नशे में घर आकर अनायास ही मारने पीटने लगे। जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव का कहना है कि आरोपी पति सुरेश के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें