फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। गोरखपुर सोनौली हाईवे पर टेंपो को ओवर टेक करने के चक्कर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार दंपति को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। वहीं घायल दूसरे बाइक चालक को गोरखपुर में प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव सैलदह उर्फ कलदह निवासी पवन (16) बाइक से मोहनापुर ढाले पर जा रहा था। हाईवे पर बोकवां गांव के पास टेंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पवन और सामने की बाइक पर सवार दंपति समसुद्दीन (28) व फैरून (25) निवासी पैकौली थाना श्यामदेउरवा घायल हो गए। घायल पति पत्नी को लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि पवन को गोरखपुर ले जाया गया। एसओ पुरंदरपुर विनोद राव का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें