फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और गांव के लोगों के बीच झडप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और गांव के लोगों के बीच झड़प
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद पर तनाव, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के चैनपुर टोला मेहदीनगर में रविवार की शाम जमीन संबंधी विवाद में दो वर्ग के लोगों के बीच अचानक माहौल गर्म हो गया। पुलिस और गांव के लोगों के बीच झड़प हो गई। तनाव बढ़ते देख कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। साथ ही उपद्रव फैलाने वालों का सुराग लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन गांव में स्थिति नियंत्रण में बता रहा है लेकिन विवाद बढ़ने से गांव में लोग सहमे हुए हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि चैनुपर टोला मेहदीनगर में खलिहान की जमीन है। इसी जमीन पर जन्माष्टमी का मेला लगता है। दूसरे वर्ग के लोगों ने बीते चेहल्लुम में ताजिया रखने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से मामले को सुलझा दिया गया था। इस बीच रविवार को एक वर्ग के व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर खाली जमीन पर ताजिया रख दिया। इसकी भनक गांव के लोगों को लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ रणविजय सिंह और कोठीभार थाने के एसआई टीम के साथ पहुंचे। ताजिया रखने वाले व्यक्ति को साथ लेकर पुलिस जाने लगी, तभी एक महिला आई और पुलिस से उलझ गई। झड़प के बीच वह व्यक्ति पुलिस की पकड़ से निकलकर भाग गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। इसके बाद तनाव बढ़ते देख पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। फिर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस अब स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश में जुटी हुई है। मौके पर एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, एएसपी आशुतोष शुक्ल, तहसीलदार, एसडीएम निचलौल ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। महिला थानाध्यक्ष टीम के साथ गांव में तैनात हैं। बताया कि जा रहा है कि विवाद के दौरान ईंट पत्थर भी चले लेकिन किसी को चोटिल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि जानकारी होते ही एएसपी के नेतृत्व में टीम गांव में भेजी गई। हालात सामान्य हैं। कहीं कोई झड़प नहीं हुई है। गांव में पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है। कोई उपद्रव फैलाने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें