फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपडी में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपडी में मिला एक शख्स का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत भोतहा निवासी 58 वर्षीय रामललित चौधरी का शव सोमवार को उनके घर के एक कमरे में मिला। बेटे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। एसपी भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। बेटा बुधिराम ने पुलिस को तहरीर देकर पिता के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार के घाव होने का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है।
पुरंदरपुर थाना के भोतहा निवासी रामललित चौधरी अकेले झोपड़ी में रहते थे। उनका इकलौता बेटा 35 वर्षीय बुधिराम पुरंदरपुर थाना के ही वनग्राम तिनकोनिया में पूरे परिवार के साथ नाना के यहां रहता है। बुधिराम के मुताबिक वह रविवार को पिता के मोबाइल पर फोन कर रहा था, लेकिन फोन नहीं उठा। इससे परेशान होकर वह सोमवार को गांव पहुंचा तो घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। देखते ही देखते आसपास के लोग भी पहुंच गए। सभी ने कमरे में देखा तो चारपाई पर रामललित का शव पड़ा था। जब शव को कमरे से बाहर निकाला गया तो चेहरे व सिर पर धारदार हथियार के घाव दिखाई दिया। इिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुरंदरपुर के एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कहीं डायरी में दर्ज नाम से तो नहीं जुड़ा है तार
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के भोतहा निवासी रामललित चौधरी का शव सोमवार को उनके झोपडी में मिला। उसके चेहरे व सिर पर धारदार हथियार के घाव हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खंगालना शुरू किया तो एक डायरी मिली। जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं। इनके नाम कके सामने कुछ रकम भी दर्ज है। वहीं गांव के लोगों की चर्चाओं पर गौर करें तो मृतक गांव में ब्याज पर लोगों को रकम देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें