फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया

विज्ञापन
महिला की मौत से गुस्साए मायके वालों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। धारदार हथियार के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। इससे गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने उत्तरी बाइपास महदेवा गांव के सामने गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने मृत महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी देवीचरन की शादी गोरखपुर नगर के नंदानगर निवासी रमाशंकर की बेटी सविता से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। लोगों के मुताबिक पति द्वारा 26 फरवरी को आपसी विवाद में पत्नी सविता (28) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हाल में घरवाले उसे सीएचसी बनकटी ले गए। यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न देख घरवालों ने महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह छह बजे महिला की मौत हो गई। इससे नाराज मायके पक्ष के लोग शव लेकर फरेंदा आए। यहां उत्तरी बाइपास महदेवा गांव के सामने हाइवे पर पति के हत्या का केस दर्ज कराने की मांग को लेकर शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर फरेंदा, बृजमनगंज व पुरंदरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने पर लोग माने और पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। वहीं भीड़ हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्रभारी एसओ एके सिंह विषेन ने बताया कि मृत महिला की मां साधना देवी के तहरीर पर पति देवीचरन और सलाहुद्दीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें