फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 50 एकड़ गेेेहूं की फसल राख, कई झोपड़ियां जलीं

Mon, 10 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र में गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। कहीं गेहूं का डंठल जला तो कहीं गेहूं की फसल राख हो गई। जिले में आग की घटनाओं में करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल राख हो जाने की सूचना है। गोपाला टोला लालपुर के सिवान में 15 एकड़, पुरंदरपुर क्षेत्र के मल्हनी फुलवरियां में मड़ाई के दौरान थ्रेशर से निकली चिन्गारी से 3 एकड़, परतावल क्षेत्र के मोहनापुर में लगी आग से 30 डिस्मिल गेहूं, घुघली क्षेत्र के भुवना में डेढ़ दर्जन रिहायशी झोपड़ियां और पनियरा क्षेत्र के बहरामपुर गांव के सिवान लगी आग से 4 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ज्यादातर स्थानों पर ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र से गांव मल्हनी फुलवरिया में रविवार को दिन में थ्रेशर से मड़ाई करते समय तीन एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो ग्र्रई। जब तक फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम पहुंची, गेहूं की फसल राख में तब्दील हो चुकी थी। गांव मल्हनी फुलवरिया निवासी बजरंगी यादव के पास मवेशी होने के कारण वह उन्होंने तीन एकड़ गेहूं की फसल परिवार सहित मजदूरों से कटवाई थी। फसल की मड़ाई के लिए रविवार को बजरंगी ने पुरंदरपुर क्षेत्र के मंगरहिया चौराहा सेे मोनू जायसवाल का ट्रैक्टर व थ्रेशर मंगाया था। दोपहर लगभग एक बजे ट्रैक्टर चालू हुआ कि थ्रेशर से निकली चिन्गारी गेहूं के बोझ पर गिरी और आग पकड़ ली। थोड़ी ही देेेेेेेेेेेेेेेेेर में आग की लपटें विकराल रूप धारण कर लीं। जब तक फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची पूरी फसल राख हो गई।

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव के सिवान में रविवार को सुबह साढ़े सात बजे आग लग गई। इसमें सगे भाई बनवारी गुप्ता और घनश्याम गुप्ता के करीब तीस डिसमिल गेहूं जल कर राख हो गया। बगल के खेतों के लगभग आठ एकड़ डंठल भी उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। ग्राम सभा  धर्मौली टोला डुमरी में रविवार के दिन में हाई टेंशन तार से  हुई शॉर्ट सर्किट से लगे आग से पांच एकड़  गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।  
विज्ञापन


इसमें राम नगीना का एक एकड़, पिंटू सिंह  एक बीघा, दुर्गेश सिंह का तीन मंडा, राजकुमार का तीन मंडा, रामनिवास का एक बीघा, ओम सिंह का एक वीघा, रमाशंकर का तीन मंडा, शंकर गुप्ता का दो मंडा, शिवप्रसाद का तीन मंडा ,ओसियर का तीन मंडा तथा बलराम का तीन मंडा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग को काबू में करने के लिए डुमरी और सुम्हाखोर गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी परतावल विनोद कुमार राय भी चौकी के सिपाही के साथ मौके पर पहुंच गए।

शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, घुघुली थाना के गोपाला टोला लालपुर में कंबाइन मशीन स्टार्ट करते वक्त निकली चिन्गारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। लगभग 15 एकड गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नूरजहां, नसरुललाह, फजुरललाह, अलीहसन, वाजीद, साजीद, अब्दुल, अकबर, कमरुददीन, आबाद अली, इसहाक, परशुराम, राजाराम, पारस, श्री कांत, पिरीत, सवामीनाथ, मोहन, गुनराज यादव की फसल जली है।

घुघली एवं खुशहालनगर प्रतिनिधियों के अनुसार, भुवना गांव में शार्ट सर्किट से निकली चिन्गारी से नौ झोपड़ियां और उसमें रखा अनाज, कपड़े, बर्तन आदि लज गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

अपराह्न 3:30 बजे तेज हवा के कारण पोल से लटक रहे ढीले तार आपस में टकराने के कारण निकली चिंगारी से रामकिशुन की झोपड़ी में आग पकड़ ली। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते सुखराज, घुरई, शंकर, लालू, नाटा, संजय, महंगू और छोटक की झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड गांव में पहुंचा। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। 

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहरामपुर में रविवार को शाम लगभग छह बजे बिजली के शार्टसर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। घनश्याम सिंह की दो एकड़, मोलहू सिंह और रामकृपाल सिंह की एक-एक एकड़, नागेंद्र सिंह और पिंटू सिंह की 15-15 डिसमिल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

गांगी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहरामपुर के सिवान में लगभग 4 बजे गेहूं की फसल में आग लग जाने से लगभग 8 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पाकर थाने की फोर्स व हल्के के लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार से लगी है। आग लगने की इस घटना में घनश्याम सिंह, मोलहु सिंह, रामकृपाल सिंह का लगभग 8 एकड़ खेत जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें