फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में दो लोग जख्मी
विज्ञापन

फरेंदा। लेहड़ा स्टेशन रोड पर शनिवार को दिन में 2 बजे के करीब दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बनकटी ले जाया गया। यहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा रोड पर स्टेशन के करीब आमने-सामने से दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें हेमंत पांडेय (42) निवासी बेला बृजमनगंज व गोपालपुर निवासी रामकिशुन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। इसके बावजूद काफी देर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष बृजमनगंज गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें