फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेंदा में गैस एजेंसी मालिक से दिनदहाड़े दो लाख लूटे

Tue, 19 Feb 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। गैस एजेंसी के मालिक पर बदमाशों ने दिन दहाड़े असलहा सटा कर दो लाख रुपये लूट लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही सर्किल के सभी थानों की पुलिस पहुंच गई। थोड़ी देर में एसपी रोहित सिंह साजवान ने भी मौके का निरीक्षण कर घटना के पर्दाफाश का निर्देश दिया।

विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी में इंडेन का गोदाम है। मंगलवार को एजेंसी के मालिक अरविंद जायसवाल गैस सिलेंडर की डिलीवरी करा रहे थे। दोपहर करीब 12.50 बजे बाइक से दो युवक आए। एक युवक चालू हालत में बाइक लेकर खड़ा हो गया और दूसरा बाइक से उतरा और अरविंद की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। अरविंद सकते में आ गए।

 

युवक ने लगभग दो लाख रुपये समेट लिया और पिस्टल लहराते हुए बाइक पर बैठकर छितही जंगल की तरफ फरार हो गया। गोदाम से निकल कर अरविंद जायसवाल ने शोर मचाया तो सिलेंडर लेने आए उपभोक्ता ने बदमाश का पीछा किया लेकिन, पिस्टल दिखाते हुए बदमाश फरार हो गए। कर्मचारियों ने 100 नंबर डायल किया लेकिन, फोन नहीं लगा।

 

उसके बाद सूचना एसओ आशुतोष सिंह को दी गई। कुछ ही देर में वह मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद बृजमनगंज, कोल्हुई व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही एएसपी आशुतोष शुक्ला भी पहुंचे। एजेंसी के मालिक व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। एसपी ने मौके का मुआयना कर एसओ को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। बताया कि घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। जांच में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम जुट गई है।

घटती गई लूट की रकम
फरेंदा। चर्चा है कि घटना के तत्काल बाद चार लाख रुपये की लूट की सूचना दी गई। कुछ देर के बाद पहुंची पुलिस ने 3 लाख 28 हजार पांच सौ बताया। लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की तो लूट की रकम लगभग दो लाख रुपये बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें