फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नाराज पति ने आत्मदाह का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से नाराज पति ने आत्मदाह का किया प्रयास
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
पनियरां। क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पत्नी से नाराज पति ने शरीर पर मिट्टी का तेल उडे़लकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चर्चा के मुताबिक पति हैदराबाद जाना चाहता था तो पत्नी ने मना कर दिया। इससे वह नाराज हो गया।
विज्ञापन

मोहद्दीनपुर गांव के रहने वाले राजू (28) पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर शरीर में आग लगा लिया। हालत गंभीर देख कर परिजन आननफानन में युवक को पीएचसी पनियरा ले गए और वहां भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देख कर पीएचसी के डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि राजू एवं उसकी पत्नी किरन के बीच हैदराबाद जाने के मसले पर कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर के अंदर गैलन में रखा मिट्टी का तेल अपने शरीर पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। आग से झुलसने से उसकी हालत गंभीर हो गई। लोगों के मुताबिक राजू सोनबरसा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह का कहना कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें