फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत से नाराज लेखपाल ने दिब्यांग को चप्पल से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कमिश्नर से करेगा शिकायत, ये ले...
शिकायत से नाराज लेखपाल ने दिब्यांग को चप्पलों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की कमिश्नर से शिकायत करना एक दिब्यांग को भारी पड़ गया। इससे नाराज लेखपाल ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लेखपाल की किरकिरी हो रही है। वीडियो में कुछ लोग शुरू में बीच-बचाव कर तो रहे हैं, लेकिन लेखपाल के गुस्से को देखते हुए वे भी पीछे हट गए। निचलौल क्षेत्र के झरवलियां गांव का 15 सेकेंड का यह वीडियो ट्राइसिकिल पर बैठे दिब्यांग बिरजू का है।
मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर 16 अप्रैल को क्षेत्र में बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां दिब्यांग बिरजू ने उनसे सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसे न तो आवास मिला और न ही शौचालय। किसान सम्मान योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा। उसकी बातें सुनने के बाद मंडलायुक्त ने लेखपाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी थी। इससे नाराज लेखपाल ने दिब्यांग पर अपना गुस्सा उतार दिया। वीडियो के मुताबिक मंडलायुक्त के जाने के बाद प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ के नीचे लेखपाल ने दिब्यांग बिरजू की ट्राइसिकिल रोक दी। इसके बाद अपशब्दों की बौछार करते हुए उन्होंने उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। दिब्यांग हाथ जोड़कर दया की भीख मांगता रहा लेकिन उन्हें रहम नहीं आई। पास में खडे़ कुछ लोग पहले तो बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन वे भी लेखपाल का आक्रोश देखकर पीछे हट गए। यह कारनामा किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा। एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें